इस जलन के हो सकते हैं ये भी कारण| पेशाब करते समय कई बार अचानक से जलन महसूस होने लगती है।

Spread the love

Rate this post

पेशाब करते समय कई बार अचानक से जलन महसूस होने लगती है। ज्यादातर मामलों में कोई बड़ी वजह नहीं होती। खान-पान व जीवनशैली में कुछ बदलावों से यह समस्या कुछ समय में ठीक हो जाती है। पर, घरेलू उपायों के बावजूद लंबे समय तक ऐसा है तो डॉक्टर के पास जाना जरूरी है-


1. पानी की कमी

शरीर में पानी की कमी होना पेशाब में जलन कर सकता है। कम पानी पीने पर पेशाब गाढ़ा हो जाता है, उसमें टॉक्सिन्स व खनिज की मात्रा बढ़ जाती है, जो ब्लैडर की सतह को प्रभावित करते हैं।

2. हाई एसिड वाली चीजें

उच्च एसिड व कैफीन युक्त चीजें अधिक लेना पेशाब में जलन कर सकता है। मूत्राशय की सतह के अलावा लंबे समय तक ऐसा रहना ब्लैडर व आंतों की प्रक्रिया काबू करने वाले तंत्रिका तंत्र को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

3. संक्रमणका संकेत 

यूटीआई यानी मूत्र मार्ग के हिस्से मैं बैक्टीरिया का संक्रमण हो जाता है। घरेलू उपायों से पेशाब में जलन व खारिश कम नहीं हो रहे है तो डॉक्टर से जरूर मिलें। कई बार एंटीबायोटिक कोर्स शुरू करना जरूरी होता है।

4. धूम्रपान और शराब का सेवन

धूम्रपान करना मूत्राशय पर असर डालता है। निकोटिन की अधिकता के कारण पेशाब करते समय जलन हो सकती है। वहीं अल्कोहल मूत्रवर्द्धक होती है, इससे पेशाब अधिक आता है। धूम्रपान और शराब की अधिकता से डिहाइड्रेशन हो जाता है, जिससे पेशाब करते समय जलन व दर्द होता है।

ध्यान रखें ये बातें 

■ पेशाब को देर तक नहीं रोकें। 
■ पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। 
■ अंदरूनी हिस्सों को साफ व सूखा रखें। पेशाब व शौच के बाद हाथ साफ पानी से जरूर साफ करें।
■ नारियल व क्रैनबेरी जूस पीना इसके होने की आशंका कम करता है।
■ प्रोबायोटिक्स लें। इससे पाचन संतुलित रहता है व आंतों में सेहतमंद चैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। दही व खमीर युक्त चीजें अधिक खाएं। 
■ हरी पत्तेदार सब्जिया, विटामिन सी युक्त रसदार फल खाएं। आहार में फाइबर युक्त चीजों का सेवन करें, इससे आंतों में अपशिष्ट पदार्थ देर तक नहीं रुकते।


Spread the love

Leave a Comment