Good Friday 2023: जानिए क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे और क्या है इसका महत्व

Spread the love

5/5 - (1 vote)

इस साल गुड फ्राइडे 7 अप्रैल को है और मुख्य रूप से यह त्यौहार ईसाई धर्म के लोगों द्वारा मनाया जाता है। हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों गुड फ्राइडे मनाया जाता है इसे मनाने का क्या महत्व है।

ईसाई धर्म के लोग गुड फ्राइडे का त्यौहार मनाते हैं। गुड फ्राइडे को शोक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस साल गुड फ्राइडे 7 अप्रैल को है। यहूदी शासकों ने ईसा मसीह को तमाम शारीरिक और मानसिक यातनाएं देने के बाद जब सूली पर चढ़ाया था तो उस दिन शुक्रवार था।
ईसा मसीह ने मानव जाति के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया था इसलिए इस शुक्रवार को ईसाई धर्म के लोग ‘गुड फ्राइडे’ के रूप में मनाते हैं। गुड फ्राइडे को होली डे, ब्लैक फ्राइडे और ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को मुख्य रूप से ईसाई धर्म के लोग ईसा मसीह की कुर्बानी दिवस के रूप में मनाते हैं।
क्यों मनाते हैं गुड फ्राइडे? 

बाईबल के अनुसार मानव जाति के कल्याण के लिए इस दिन ईसासियों के प्रभू और प्रेम, ज्ञान और अहिंसा का संदेश देने वाले ईसा मसीह ने बलिदान दे दिया था। यहूदी शासकों ने ईसा मसीह को तमाम शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी और फिर सूली पर चढ़ा दिया, उस दिन शुक्रवार था।

ईसाइयों के पवित्र ग्रंथ बाइबल में यह भी बताया गया है कि लगभग 6 घंटे तक ईसा मसीह को कीलों से ठोका गया था और फिर उन्हें लटकाया गया था। जब यह सब कुछ हो रहा तो आखिर के 3 घंटे पूरे राज्य में अंधेरा छा गया और यीशु मसीह के प्राण त्यागने के बाद कब्रे टूटने लगी थी। कुछ मान्यताओं के अनुसार सूली पर चढ़ाने के तीन दिन बाद ईसा मसीह पुन: जीवत हो गए थे, उस दिन रविवार था। ऐसे में पूरी दुनिया में उसे ईस्टर संडे के रूप में मनाया जाता है। 
क्या है इस दिन का महत्व? 
ईसाई धर्म के लोग 40 दिन तक उपवास रखते हैं वहीं कुछ लोग सिर्फ शुक्रवार को उपवास रखते हैं, इसे लेंट कहा जाता है। इस दिन लोग चर्च और घरों में सजावट की वस्तुएं कपड़े से ढक देते हैं और चर्च में काले कपड़े पहनकर लोग शोक जताते हैं।(गुड फ्राइडे के बारे में कितना जानते हैं? क्विज खेलें और जानें) साथ ही, प्रभु यीशु से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं और ईसा मसीह के अंतिम सात वाक्यों की विशेष व्याख्या की जाती है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन पर प्रभु यीशु के बलिदान को लोग आज के दिन सभी के साथ मिलकर चर्च में याद करते हैं। 
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
  • ये भी पढ़ें :—


Spread the love

Leave a Comment